अर्जुनपुरा में सरस्वती प्रतिमा स्थापित
धार्मिक आयोजनों से बढ़ता है भाईचारा
नांगड़ीवासस्थित श्री देवनारायण भगवान एवं बालाजी के मन्दिर में बुधवार को वार्षिकोत्सव समारोह पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर विशाल मेले एवं रागनी कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कसाना ने धार्मिक आयोजन ज्यादा से ज्यादा आयोजित करने की जरूरत बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सहयोग भाईचारा बढ़ता है। अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधी मेहर सिंह चौधरी ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। गायक जयवीर नीरज भाटी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। संचालन मनोज चौधरी ने किया। इससे पूर्व ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि कसाना अन्य अतिथियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर नाहरसिंह रावत, पंसस राजेन्द्र रावत, कमलेश चौधरी, हीरालाल, कैलाश चौधरी, मानसिंह विजय चौधरी, कृष्ण कसाना, यादराम कसाना, गोविंद बिदाणी, लोकेश शर्मा, गंगाराम, इन्द्राज कसाना, रामजीलाल, सत्यपाल, रामप्रताप रावत सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
कोटपूतली. नांगडीवासमें आयोजित देवनारायण बालाजी के वार्षिकोत्सव में उपस्थित ग्रामीण।