पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

123 आधार कार्ड बनाए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
123 आधार कार्ड बनाए

पावटा| भौनावासग्राम के अटल सेवा केन्द्र में बुधवार को सरपंच राजपाल सिंह शेखावत की अध्यक्षता में लगाए गए तीन दिवसीय भामाशाह सीडिंग शिविर के दौरान 123 आधार कार्ड 401 विभिन्न योजनाओं के कार्ड बनाए गए।

गैससप्लाई की गाड़ी का इंतजार खत्म

तूंगा| कस्बावासियोंको अब गैस सिलेंडर लेने के लिए गैस सप्लाई करने वाली गाड़ी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। तूंगा में गैस वितरण के लिए दो साल पहले इण्डेन गैस एजेंसी का काम शुरू किया गया था। शुक्रवार से गैस एजेंसी का उद्घाटन होगा। एजेंसी मालिक गुलाबचंद गुर्जर ने कहा कि आमजन को बिना परेशानी के गैस दिलवाना ही उनका मुख्य ध्येय होगा।

वाटरकूलरआरओ का उद्‌घाटन आज

शाहपुरा| शहरके राजकीय उच्च प्राथमिक बालिका विद्यालय में गुरुवार सुबह सवा 11 बजे समाज सेवी श्यामसुंदर शर्मा द्वारा लगाए गए वाटरकूलर आरओ का पालिका चेयरमैन रजनी देवी पारीक उद्घाटन करेगी। यह जानकारी महेश पारीक ने दी।

भेड़बकरियों से भरी पिकअप जब्त

कोटपूतली| पनियालापुलिस ने बीती रात्रि को हाइवे पर नाकेबंदी के दौरान एक भेड़ बकरियों से भरी पिकअप को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। पिकअप में क्षमता से अधिक 41 भेड़ बकरियां भरी हुई थी। चालक सीकर के खुरमपुरा निवासी सावरमल योगी को गिरफ्तार किया है।

शराबपीकर उत्पात मचाते 5 गिरफ्तार

कोटपूतली| शराबपीकर उत्पात मचाना पांच जनों को उस समय महंगा पड़ गया जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया। पुलिस के अनुसार खरकड़ी निवासी कप्तान गुर्जर, चतरपुरा निवासी महेन्द्र बुनकर, ज्ञानपुरा निवासी महेश बुनकर, राजगढ़ निवासी प्रेमकुमार मेघवाल सुंदरपुरा निवासी मंगलराम भील को मुख्य चौराहे पर शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दूसरी और पुलिस ने बूचाहेड़ा मोहल्ला निवासी कमलेश मीणा को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ न्यायालय ने स्टैंडिंग वारंट जारी कर रखे थे।

डॉ.धीरेंद्र सिंह को मिला पुरस्कार

शाहपुरा| कॉलेजशिक्षा राजस्थान उच्च शिक्षा विभाग की ओर से संचालित राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर बीबीडी कॉलेज चिमनपुरा के व्याख्याता डा.धीरेंद्र कुमार सिंह को राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कॅालेज शिक्षा आयुक्त अनूप खींची ने बताया कि डा.सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत सत्र 2014-15 में कार्यक्रम अधिकारी के रुप में उत्कृष्ट कार्य किया है।

मेगाट्रेड फेयर एवं क्राफ्ट मेले का शुभारंभ

कोटपूतली| गुरूपिंगाक्ष हैण्डीक्राफ्ट संस्थान, जयपुर की ओर से कस्बे के पूतली रोड पर 21 दिवसीय राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर एवं क्राफ्ट मेले का शुभारंभ मंगलवार देर शाम एएसपी कमल शेखावत राजस्थान पत्रकार परिषद के जिलाध्यक्ष आनंद पंडित ने फीता काटकर किया। अतिथियों ने भगवान श्री गणेश की मूर्ति को माला पहनाकर मेले का शुभारंभ किया। एएसपी ने कहा कि ऐसे मेलो का ज्यादा से ज्यादा आयोजन होना चाहिए ताकि लोगो को अपनी संस्कृति की पहचान हो सके। आयोजक हनुमान प्रसाद, अनिल शर्मा मुकेश परिहार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन पर प्रकाश डाला। इस दौरान विकास भूरानी, मनोज गौड़, अनिल शरण बंसल, रामप्रकाश बंसल, रविन्द्र यादव, महेश सैनी, वीरसिंह यादव सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...