पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रतिभागियों काे किया सम्मानित

प्रतिभागियों काे किया सम्मानित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटपूतली | शिशुस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता मृत्यु दर पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बुधवार को कस्बे के राजकीय सरदार जनाना अस्पताल में विधायक राजेन्द्र सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य में शिशु स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। जिसमें चिकित्सा विभाग के बुलावे पर आई महिलाओं द्वारा स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछे गए। अव्वल रहने वाली माताओं स्वस्थ शिशुओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

इससे पहले समारोह में डिप्टी सीएमएचओ डॉ गुमान सिंह यादव ने राज्य सरकार द्वारा बेहतर स्वास्थ्य के लिए चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजना डीवर्मिंग , जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए इनका लाभ उठाने को कहा। डिप्टी सीएमएचओ यादव ने बताया कि बुधवार को क्षेत्र के सभी स्कूलों आंगनबाड़ी केंद्रों पर बालकों को कृमिनाशक दवाई पिलाई गई है। जो बालक डीवर्मिंग से छूट गया है। उसे 15 फरवरी को पुन: दवा पिलाई जाएगी।

विधायक राजेन्द्र सिंह यादव ने सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आहवान करते हुए चिकित्सा कार्मिकों ईमानदारी पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने को कहा। सीडीपीओ शांति देवी, डॉ आशीष शेखावत, प्रोग्राम मैनेजर विजय तिवाडी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अव्वल रहने पर बनारसी देवी, प्रवीण सैनी, सुजाता, बबली देवी, पिंकी स्वामी, गौरव गुप्ता, नीरज बंसल, अमन स्वामी, रविता एवं शशिकांत स्वामी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पहले विधायक यादव ने बच्चों को डीवर्मिंग दवा पिलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की इसी प्रकार रामसिंहपुरा के हाउसिंग बोर्ड स्थित फीनिक्स स्कूल में डीवर्मिंग दिवस पर साफ सफाई को लेकर संगोष्ठि का आयोजन हुआ। इस मौके पर संचालक डॉ कर्मवीर, विजय सैन सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे।

अतिरिक्तिनिदेशक ने किया दौरा

शिशुस्वास्थ्य दिवस को लेकर जयपुर के अतिरिक्त चिकित्सा निदेशक डॉ राधेश्याम छीपी ने राजकीय बीडीएम अस्पताल, नारेहड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित अन्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...