एलिवेटेड फ्लाइओवर पर स्ट्रीट लाइट लगना शुरू
कोटपूतली| जयपुर-दिल्ली हाइवे के एलीवेटेड फ्लाईओवर पर बुधवार से दिल्ली लेन पर स्ट्रीट लाइटें लगना शुरू हा़े गया। निर्माण कंपनी की और से इस लेन पर 27 टावर वाली स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी। निर्माण कंपनी के इंजीनियरों ने बुधवार को स्ट्रीट लाईट के पोल खड़ा करना शुरू कर दिया। इस लेन पर लाईट लगने के बाद माना जा रहा है कि दिल्ली लेन की सर्विस लेन पर शीघ्र ही सीसी निर्माण शुरू होगा। उल्लेखनीय है कि निर्माण कंपनी की और से अभी तक जयपुर लेन पर ही स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थी। दिल्ली लेन पर लाइटें लगाने का काम पिछले एक साल से पेंडिंग पड़ा हुआ था।