- Hindi News
- हत्या की सुपारी लेने वाले दो शूटरों सहित 3 गिरफ्तार
हत्या की सुपारी लेने वाले दो शूटरों सहित 3 गिरफ्तार
भास्कर न्यूज | प्रागपुरा/जयपुर
प्रागपुराथाना पुलिस ने मंगलवार देर रात कस्बे के एक व्यापारी की हत्या करने पहुंचे हरियाणा के दो शूटरों प्रागपुरा के एक बदमाश को दो पिस्टल, दो कारतूस धारदार हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। व्यापारी को मारने के लिए बदमाशों को उदयपुर सेन्ट्रल जेल में बंद प्रागपुरा थाने के अपराधी ने हरियाणा के शूटरों को एक लाख रुपए की सुपारी दी थी। मामले की सूचना मिलने पर बुधवार को जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बीएस राठौड़ थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि घेराबंदी कर मंगलवार रात करीब 2 बजे कोटपूतली के नीमकाथाना रोड से शूटर मुरादपुर टेकन रोहतक निवासी दीपक सागवान (20), नगर थाना सब्जी मण्डी रोहतक निवासी प्रवीण कुमार हरिजन (23) और प्रागपुरा निवासी मनोहर उर्फ मनोज उर्फ पांडू कुहार को गिरफ्तार किया गया।
तीनों बदमाश प्रागपुरा निवासी हरीश गोयल पुत्र बृजमोहन गोयल की हत्या करने के लिए किराए की कार में प्रागपुरा पहुंचे थे। बदमाशों को 20 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। हरीश गोयल ने पुलिस को बताया कि उदयपुर सेन्ट्रल जेल में बंद महेन्द्र सैनी ने चार दिन पहले फोन कर 40 हजार रुपए देने की धमकी दी थी। महेंद्र सैनी के कहने पर कस्बे में लखेरों का मोहल्ला निवासी मनोहर उर्फ पांडू कुम्हार ने रुपए देने के लिए धमकाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी।
मुखबिरसे मिली सूचना : इसमामले को लेकर थाना प्रभारी हरिपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि ये दोनों शूटर एक माह पहले भी कोटपूतली के पास एक जने को मारने भी आए थे। मुखबिर से सूचना मिली कि बदमाश हरियाणा से मंगलवार की रात नीमकाथाना पहुंचेंगे और बुधवार को प्रागपुरा आकर अपने काम को अंजाम देंगे। इस पर कोटपूतली एएसपी पुष्पेंन्द्र सिंह राठौड़, डीएसपी सुरेन्द्र दीक्षित, प्रागपुरा थाना प्रभारी हरिपाल सिंह राठौड़, पनियाला थाना प्रभारी रविन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस दल गठित किया।
प्रागपुरा. शूटरोंसे बरामद हथियारों को दिखाते जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बी.एस.राठौड़।
प्रागपुरा. थानापरिसर में पुलिस टीम की गिरफ्त में बैठे शूटर सहित तीन आरोपी।