खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज
बस्सी| प्राथमिकस्तरीय सरकारी स्कूलों के बच्चों की 59वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज गुरूवार से राउप्रावि किशनपुरा-कचौलिया में होगा। संयोजिका बिंदु सिवाण के अनुसार इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पंस प्रधान जुगलकिशोर चौधरी करेंगे जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री कन्हैयालाल मीणा उपस्थित रहेंगे। वहीं सहसंयोजक लक्ष्मीचरण भगत के अनुसार प्रतियोगिता में जयपुर जिले के 15 ब्लॉक की टीमें शामिल होंगी। प्रतियोगिता का समापन 20 सितम्बर को होगा।
पीिड़तोंकी मदद के लिए आगे आए लोग
कोटपूतली| जम्मूमें आई त्रासदी से प्रभावित लोगो की मदद के लिए कोटपूतली वासियों ने अपने अपने ढंग से शिविर लगा कर धन संग्रहित करने का कार्य शुरू किया है। वस्त्र व्यापार संघ की और से बुधवार को सभी कार्यकर्ताओं ने 13 हजार रुपए की राशि का डीडी बनाकर प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजा है। इसी प्रकार भाजपा नगर अध्यक्ष रघुवीर गोयल की अगुवाई में अनेक भाजपाइयों ने बुधवार को कस्बे में घूमकर चंदा एकत्रित किया। विधिक युवा एसोसिएशन की और से भी कस्बे में शिविर लगाया गया।
डीडीटीपाउडर का छिड़काव शुरू
प्रागपुरा| जाटुकाराजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बुधवार को उपसरपंच कैलाश सैनी भाजपा नगर अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने कस्बे में डीडीटी पाउडर छिड़काव करने वाले वाहन को हरी झंडी दिखाकर दवा छिड़काव का कार्य शुरु करवाया। यह जानकारी चिकित्सा प्रभारी डॉ. सतीश बेनीवाल लैब टेक्नीशियन साधुराम यादव ने दी।
आमलोदामें बने 225 भामाशाह कार्ड
मैड़| ग्रामपंचायत दूदी आमलोदा में बुधवार को एसडीएम मुकेश कुमार कायथवाल के निर्देशन सरपंच महादेव गुर्जर की अध्यक्षता में भामाशाह नामांकन शिविर में 225 कार्ड बनाए गए। नायब तहसीलदार रोहिताश कुमार पारीक ने कर्मचारियों से लोगों की समस्या के मौके पर समाधान करने के निर्देश दिए। विकास अधिकारी शीशराम यादव ने बताया कि शिविर में 166 आधार कार्ड , 215 महिलाओं के बैंक खाते खोले गए। पटवारी शशिकांत शर्मा ने बताया कि शिविर का समापन गुरुवार को होगा।
भामाशाहशिविरों का संशोधित कार्यक्रम
विराटनगर| पंचायतसमिति की ग्राम पंचायतों नगरपालिका में आयोजित होने वाले भामाशाह नामांकन शिविरों का जिला कलेक्टर एवं जिला भामाशाह प्रबंधक जयपुर कृष्ण कुनाल द्वारा संशोधित का