पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारतीय संस्कारों को आत्मसात करने पर जोर

भारतीय संस्कारों को आत्मसात करने पर जोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटपूतली| राजस्थानविश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. के.एल. कमल ने युवाओं को महापुरुषों की जीवनी से कुछ सीखने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत की भूमि के संस्कार एवं मानवीय मूल्यों को आत्मसात करते हुए जीवन में प्रगति के पथ पर अग्रसर होना चाहिए। कमल बुधवार को राजकीय एलबीएस पीजी कॉलेज में युवा विकास केन्द्र एवं कैरियर काउंसलिंग की ओर से आयोजित अभिप्रेरणा एवं साक्षात्कार तकनीकी विषय पर व्याख्यानमाला को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जीवन में सकारात्मक सोच के साथ व्यक्तित्व निर्माण करने हेतु शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ. रणजीत यादव ने प्रो कमल द्वारा बताए गए अनुभवों से प्रेरणा लेकर जीवन को खुशहाल बनाने की बात कही। युवा कौशल प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो वासुदेव गुप्ता ने छात्रों को अभिप्रेरणा साक्षात्कार में आने वाली कठिनाइयों से निजात हेतु मंत्र दिए। युवा विकास केन्द्र के प्रभारी डॉ. पी.सी. जाट ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित िकया। संचालन डॉ. अंजना टंडन ने किया। प्रो कमल सहित प्राचार्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्जवलित किया।

कोटपूतली. राजकीयएलबीएस पीजी कॉलेज में व्याख्यानमाला को संबोधित करते प्रो. कमल।