- Hindi News
- मनोहरपुर| राजकीयउच्च प्राथमिक विद्यालय खोजावाला में मंगलवार को एसएमसी सदस्य
मनोहरपुर| राजकीयउच्च प्राथमिक विद्यालय खोजावाला में मंगलवार को एसएमसी सदस्य
मनोहरपुर| राजकीयउच्च प्राथमिक विद्यालय खोजावाला में मंगलवार को एसएमसी सदस्य नारायण लाल यादव की अध्यक्षता में दो दिवसीय सामुदायिक गतिशीलता प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। इसमें 28 संभागियों ने भाग लिया।
इस दौरान उपस्थित संभागियों को एमटी जगदीश जाट ने एसएमसी के अधिकार कर्त्तव्य, गठन प्रक्रिया, विद्यालय की योजनाएं, आरटीआई सर्व शिक्षा अभियान के बारे में जानकारी दी। शिविर प्रभारी तेजाराम जाट ने दो दिन में शिविर के दौरान किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। समापन समारोह को संबोधित करते हुए नारायणलाल यादव ने कहा कि विद्यालयों में सुधार के लिए जरूरी है कि विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक नियमित रूप से हो। उन्होंने शिविरों के माध्यम से विद्यालयों की समस्याओं को उठाने उनके एक निश्चित समाधान ढूंढने की बात कही। शिविर प्रभारी तेजाराम जाट ने कहा, प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों को और सुविधा सम्पन्न बनाने की आवश्यकता है। आर.पी.राजकुमार ने भी निरीक्षण किया। शिंभूदयाल,जगदीश जाट, सुरेश कुमार, तेजाराम आदि मौजूद थे।
सैनिकशिविर 18 को
कोटपूतली| पूर्वसैनिकों वीरांगनाओं की समस्याओं के समाधान के लिए गुरुवार को राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिविर लगेगा। इसमें जयपुर जिला सैनिक बोर्ड के अधिकारी आकर समस्याओं का समाधान करेंगे। गौरव सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष हनुमान सिंह ने बताया कि शिविर 11 से शाम 4 बजे तक चलेगा।
स्कूलों में प्रबंध समिति की बैठक जरूरी