पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर ग्रामीण सांसद ने अफसरों को लताड़ा

जयपुर ग्रामीण सांसद ने अफसरों को लताड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुरग्रामीण सांसद राज्य वर्धन सिंह राठौड़ ने बुधवार को ग्राम चतुर्भुज में चल रहे भामाशाह नामांकन शिविर का औचक निरीक्षण करते हुए वहां की अव्यवस्थाओं को देखकर अधिकारियों को फटकार लगाई। दूसरी और ग्रामीणों ने भी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसीलदार बीडीओ का स्थानांतरण करने की मांग की। सांसद ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। सांसद ने ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान भाजपा जिला मंत्री मुकेश गोयल, बगुला प्रसाद स्वामी, दलीप यादव, अनुज शर्मा, हंसराज पटेल, सुभाष चंद शर्मा, उमेश यादव, नारायण यादव, सुभाष घोघड़ आदि उपस्थित थे।