- Hindi News
- फ्लॉप रहा सामुदायिक गतिशीलता प्रशिक्षण शिविर
फ्लॉप रहा सामुदायिक गतिशीलता प्रशिक्षण शिविर
शाहपुरा/बाड़ीजोड़ी| किशोरपुराके राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जाट का जोहड़ा में चल रहा दो दिवसीय गैर अवासीय सामुदायिक गतिशीलता प्रशिक्षण शिविर संभागियों के भाग नहीं लेने के कारण फ्लॉप रहा। शिविर में एक भी संभागी उपस्थित नहीं हुआ। नोडल प्रभारी प्रकाशचंद ओसवाल ने बताया कि सामुदायिक गतिशीलता प्रशिक्षण शिविर में टटेरा ग्राम पंचायत के तीन स्कूलों के 12 विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को भाग लेना था, लेकिन एक भी सदस्य नहीं पहुंचा। इस कारण शिविर फ्लॉप हो गया। नोडल प्रभारी ओसवाल ने बताया कि इस बारे में इन स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से संपर्क किया गया तो उन्होंने प्रशिक्षण स्थल दूर होने का हवाला दिया। उधर, प्रशिक्षक शीशराम यादव ने बताया कि सभी एसएमसी सदस्यों को शिविर के बारे में समय पर सूचना दे दी गई थी, लेकिन किसी ने भी भाग नहीं लिया।
संस्था प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई होगी नीमकाथाना बीईईओ मोहरसिंह यादव का कहना है कि एसएमसी सदस्यों को प्रशिक्षण लेना चाहिए था। मामले की रिपोर्ट नोडल प्रभारी से लेकर संबंधित स्कूलों के संस्था प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ओवरलोडडंपर से दिनभर जाम
कोटपूतली|दिल्ली-जयपुरएनएच-8 पर बुधवार सवेरे एक ओवरलोड डंपर क्षतिग्रस्त सर्विस लेन के गड्ढों में ब्रेक डाउन हो गया जो करीब 10 घंटे बाद ठीक होने पर आगे रवाना हो सका। इसके चलते इस लेन पर दिनभर जाम लगा रहा। बाद में वाहनों को फ्लाइओवर से डायवर्ट किया गया तथा नीमकाथाना से आने वाले वाहनों को विपरीत लेन में चलाकर जाम से निजात पाई। नीमकाथाना से ओवरलोड डंपर सवेरे सर्विस लेन पर राजकीय एलबीएस कॉलेज के पहले एक गड्ढे में ब्रेक डाउन हो गया जो शाम 6 बजे के बाद ठीक होने पर रवाना हो सका।