- Hindi News
- दिल्ली हाइवे की सर्विस लेन पर जाम हुआ आम
दिल्ली हाइवे की सर्विस लेन पर जाम हुआ आम
कॉलेज परिसर में प्रवेशोत्सव मनाया
फागी | ग्रामरेनवाल मांजी में संचालित विनायक कॉलेज परिसर में बुधवार को कॉलेज प्रशासन के तत्वावधान में नवागंतुक विद्यार्थियों का प्रवेशोत्सव स्वागत समारोह हुआ। मुख्य अतिथि डी.सी.डूडी ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को कड़ी मेहनत करके ऊंची मंजिल पर पहुंचना होगा। इससे समाज गांव का नाम रोशन हो सके। अध्यक्षता रेनवाल सरपंच हरिनारायण माण्डया ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है। विशिष्ट अतिथि भामाशाह रामजीलाल चलाव रिया, शिक्षाविद मदनलाल कुमावत, रामेश्वर चौधरी थे। कॉलेज निदेशक कैलाश चन्द गठाला ने कॉलेज का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और अतिथियों का आभार जताया। इससे पूर्व सहायक निदेशक हरलाल चौधरी ने सभी अतिथियों का माला साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
आनंदमोटर्स में मनाया ड्राइवर दिवस
शाहपुरा | जाजैकलांमोड़ एवं मौखमपुरा के टाटा मोटर्स की ओर से आनंद मोटर्स सर्विस सेंटर पर ड्राइवर दिवस मनाया गया। सभी वाहन चालकों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दुर्घटना बीमा किया गया। आनंद मोटर्स के आनंद कुमार ने बताया कि नारायण मल्टीस्पेश्यलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने ड्राइवरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उनको आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। चिकित्सकों ने वाहन चालकों को नशे में वाहन नहीं चलाने, नींद आने पर विश्राम करके ही वाहन चलाने के निर्देश दिए।
कोटपूतली. जयपुर-दिल्लीहाइवे की सर्विस लेन पर गड्ढों में फंसी ट्रॉली।