डूंगरीकला पंचायत में पानी का संकट
किशनगढ़-रेनवाल|बिजली काबिल बकाया होने से विद्युत निगम ने डूंगरीकला में ट्यूबवेलों के कनेक्शन काट दिए हैं, जिससे पीने के पानी की ग्रामीणों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। सरपंच के साथ कई लोगों ने बुधवार को जिलाधीश के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर तत्काल कनेक्शन जोड़नें की मांग की है। तीन दिन में समस्या के समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। सरपंच भंवर ओला ने ग्रामीणों के साथ तहसीलदार पुरुषोत्तम लाल को सौंपे ज्ञापन में बताया है कि पंचायत में ट्यूबवेलों के विद्युत निगम ने करीब 20 लाख रुपए बाकी निकाल रखे हैं। इनमें से अधिकांश राशि पूर्व के स्वजलधारा योजना के तहत बनाए गए ट्यूबवेलों की है। पंचायत के पास इतना बजट ही नहीं है कि वो बकाया बिल का भुगतान कर सके। ओला ने जिलाधीश से उक्त कनेक्शनों को जलदाय विभाग को सुपुर्द करने या फिर बिल के भुगतान का बजट आंवटन करने की मांग के साथ ग्रामीणों की जनभावना को देखते हुए कनेक्शनों को तत्काल वापस जुड़वाने की मांग की है। तीन दिन में पीने के पानी की समस्या का समाधान नहीं होने पर मजबूरन आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। सरपंच भंवर ओला के साथ रोशन पठान, नारायण जांगिड़, वार्ड पंच जीवण कुमावत, प्रकाश सुंडा, जुम्मेखान, घासी खान, कालु कुरैशी आदि।
एलिवेटेडफ्लाइओवर पर स्ट्रीट लाइट लगना शुरू
कोटपूतली|जयपुर-दिल्ली हाइवे के एलीवेटेड फ्लाईओवर पर बुधवार से दिल्ली लेन पर स्ट्रीट लाइटें लगना शुरू हा़े गया। निर्माण कंपनी की और से इस लेन पर 27 टावर वाली स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी। निर्माण कंपनी के इंजीनियरों ने बुधवार को स्ट्रीट लाईट के पोल खड़ा करना शुरू कर दिया।
इस लेन पर लाईट लगने के बाद माना जा रहा है कि दिल्ली लेन की सर्विस लेन पर शीघ्र ही सीसी निर्माण शुरू होगा। उल्लेखनीय है कि निर्माण कंपनी की और से अभी तक जयपुर लेन पर ही स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थी। दिल्ली लेन पर लाइटें लगाने का काम पिछले एक साल से पेंडिंग पड़ा हुआ था।