पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नांगड़ीवास में श्री देवनारायण एवं बालाजी मंदिर का वार्षिकोत्सव

नांगड़ीवास में श्री देवनारायण एवं बालाजी मंदिर का वार्षिकोत्सव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटपूतली. नांगडीवासमें आयोजित देवनारायण बालाजी के वार्षिकोत्सव में उपस्थित ग्रामीण।

भास्कर न्यूज कोटपूतली

नांगड़ीवासस्थित श्री देवनारायण भगवान एवं बालाजी के मन्दिर में बुधवार को वार्षिकोत्सव समारोह पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर विशाल मेले एवं रागनी कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कसाना ने धार्मिक आयोजन ज्यादा से ज्यादा आयोजित करने की जरूरत बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सहयोग भाईचारा बढ़ता है। अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधी मेहर सिंह चौधरी ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। गायक जयवीर नीरज भाटी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। संचालन मनोज चौधरी ने किया। इससे पूर्व ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि कसाना अन्य अतिथियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर नाहरसिंह रावत, पंसस राजेन्द्र रावत, कमलेश चौधरी, हीरालाल, कैलाश चौधरी, मानसिंह विजय चौधरी, कृष्ण कसाना, यादराम कसाना, गोविंद बिदाणी, लोकेश शर्मा, गंगाराम, इन्द्राज कसाना, रामजीलाल, सत्यपाल, रामप्रताप रावत आदि उपस्थित थे।

भृगुवाटिका में श्रीराम कथा

पावटा| कस्बेमें जलदाय विभाग कार्यालय के सामने भृगु वाटिका में चल रही श्रीराम कथा के दौरान कथा वाचक रामदास रामायणी ने श्री रामकथा के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि राम का नाम जपने से ही उद्धार हो सकता है, मानव को समय निकाल कर राम का नाम जरूर लेना चाहिए। इस दौरान उन्होंने भजले मन से सुबह और श्याम जय सियाराम, जय सिया राम, भजन सुनाकर नाम के सफल होने वाले कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान राम लक्ष्मण आश्रम गलताजी जयपुर के महन्त बालकदासजी, कृष्णदत टांक, कल्याणदास, रामदास, परसराम, पुरुषोत्तम पारीक,जगदीश शर्मा ने भी रामनाम के उद्धार होने वाले कार्यों से अवगत करवाया। कथा के दौरान लक्ष्मीनारायण त्यागी, छगन लाल शर्मा, बाबूलाल शर्मा, पवन कुमार ज्योतिषी, सीताराम त्यागी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...