मेधावी बालिकाओं को मिलेंगे गार्गी पुरस्कार
भास्करन्यूज | कोटपूतली
बोर्डकक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाली 10 वीं 12 वी की छात्राओं को शुक्रवार को बसंत पंचमी अवसर पर राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस पुरस्कार योजना के तहत कोटपूतली ब्लॉक की 350 से अधिक बालिकाओं का चयन किया गया है। सम्मान समारोह में क्षेत्र की 10 वी 12 वी कक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली बेटियों को सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग द्वारा भारत की प्रथम विदुषी महिला के नाम पर दिया जा रहा ये पुरूस्कार 1997 में शुरू किया गया था।
गार्गी पुरस्कार के तहत 10वीं में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को दो किश्तो में 6 हजार रूपए दिए जाऐंगे। जबकि 12 वीं कक्षा में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को एक मुश्त में 5 हजार रूपए दिए जाऐंगे। इस संबंध में नोडल अधिकारी प्राचार्य उमराव लाल वर्मा ने बताया कि गार्गी पुरूस्कार के तहत क्षेत्र की 350 से अधिक बालिकाओं का चयन किया गया है। पुरस्कार देने का सिलसिला शुक्रवार के अलावा अनवरत रूप से आगामी दिनों तक चलेगा।
गायत्रीमहायज्ञ -प्राणायाम सतसाहित्य की प्रदर्शनी
शाहपुरा|प्रज्ञामंडल गायत्री परिवार शाहपुरा की ओर से शुक्रवार को कस्बे की श्रीनाथ कॉलोनी में नवनिर्मित गायत्री चेतना केंद्र पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिवस बसंतोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
तहसील प्रभारी चंद्रदत्त शर्मा ने बताया कि सुबह 9 बजे गायत्री महायज्ञ, आसन, प्राणायाम, ध्यान, धरण एवं आचार्य द्वारा रचित सतसाहित्य की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
हिरनोदा|कस्बेसहित आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को बसंत पंचमी महोत्सव मनाया जाएगा। राजकीय बालिका सीनियर स्कूल हिरनोदा, रा.सी.स्कूल रोजडी़, उगरियावास, रा.मा.वि. गुढा़ बेरसल, झरना, हिरनोदा में बसंत पंचमी महोत्सव के अवसर पर सरस्वती मां की पूजा-अर्चना कर सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्र-छात्राओं प्रस्तुत किए जाएंगे।
बाघावास|कस्बेके राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शुक्रवार को प्रधानाचार्य प्रभूदयाल रैगर, डूंगरी खुर्द के रामावि में प्रधानाध्यापक दीपक मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में बसंत पंचमी महोत्सव मनाया जाएगा। अबूझ सावे के कारण शादियों की धूम रहेगी।
सावरदा|रडी़बालाजी मन्दिर में वार्षिक मेला शुक्रवार को भरेगा। बालाजी मन्दिर में शुक्रवार को प्रात: चल रही श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद महाआरती में श्रद्धालु धार्मिक लाभ उठाएंगे तथा हाट बाजार से आस पास के ग्रामीण खरीदारी का लुत्फ उठाएंगे। गुरुवार को श्रीमद भागवत कथा में कथा वाचक महेन्द्र शास्त्री द्वारा सुदामा चरित्र आदि प्रंसंगों का मािर्मक वर्णन किया। वहीं मन्दिर के पूर्व संत चरण दास की मूिर्त की स्थापना करवाई गई। इस दौरान सरपंच छीतर मल खुिर्ड़या, भाजपा इकाई अध्यक्ष रामगोपाल नरैडा़ सहित ग्रामीण उपस्थित थे। यह जानकारी मेला आयोजन कमेठी के अध्यक्ष गोपीराम भामू ने दी।
श्रीकृष्णा यादव समाज का चतुर्थ विवाह सम्मेलन आज
सिंवार|कस्बेके पास गोविंदपुरा बाढ़पीथावास गांव में श्री कृष्णा यादव समाज के तत्वावधान में शुक्रवार को चतुर्थ विवाह सम्मेलन आयोजित होगा। विवाह सम्मेलन के मीडिया प्रभारी हरीश यादव ने बताया विवाह सम्मेलन में 27 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। शुक्रवार सुबह 9 बजे निकासी शुरू होगी। उसके बाद तोरण, पाणिग्रहण आिद के कार्यक्रम होंगे।