सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ
सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ
अचरोल| कस्बेके राष्ट्रीय राजमार्ग 11 सी पर सीतारामजी मंदिर से चौयाधाम संत गुफा तक सड़क निर्माण का गुरुवार को शुभारंभ किया। अचरोल सरंपच भगवती सहाय कटारिया के प्रयासों पर स्वीकृत सड़क जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई जा रही है। सड़क की लम्बाई 5.50 किमी दुरी होगी तथा चौडाई करीब 25 फीट रहेगी। सरपंच कटारिया ने झल्ड की ढाणी, झालरा की ढाणी, जाटाला की ढाणी के पास किए गए अतिक्रमण को लेकर लोगों से समझाइश कर हटाने की बात कही। ग्रामीण सरदारमल, बल्लुराम, भैरूलाल, कजोड आदि ने बताया कि सड़क की चौडाई बढ़ने से आवागमन सुगम होगा तथा संत गुफा में श्रद्धालुओं को आने जाने के लिए परेशानी नहीं होगी।
विकासअधिकारी को सूचना उपलब्ध करवाने के निर्देश
भाबरु| कस्बानिवासी एक व्यक्ति ने आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी अधूरी उपलब्ध करवाने की शिकायत करते हुए जिला कलक्टर को पत्र भेजकर जानकारी पूरी उपलब्ध करवाने की मांग की, जिस पर जिला कलक्टर ने विकास अधिकारी को पत्र भेजकर व्यक्ति द्वारा मांगी गई जानकारी पूरी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए है। कस्बा निवासी मोहनलाल सैन ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा आरटीआई के तहत मांगी गई विभिन्न प्रकार की जानकारियां अधूरी उपलब्ध करवाई गई है।
मनोहरपुरमें उप तहसील के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण
मनोहरपुर| ग्रामपंचायत मनोहरपुर के परिसर में बन रही उपतहसील भवन का गुरूवार को नायब तहसीलदार प्रेमसिंह सार्वजनिक निर्माण विभाग के एईएन ने निरीक्षण किया मौके पर उपस्थित ठेकेदार को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा दो करोड़ की लागत से उपतहसील भवन का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।जिसको लेकर नायब तहसीलदार सार्वजनिक निर्माण विभाग के एईएन होतीराम यादव ने दोपहर तीन बजे निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया कार्य करवा रहें ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सरपंच शाहिद शब्बीर चौहान,पटवारी खुम्बाराम,सचिव बाबूलाल शर्मा, लेखाकार महेन्द्र चौधरी,लाला रंगरेज सहित कई लोग मौजूद थे।
संदिग्धव्यक्ति की सूचना पुलिस को दें
कोटपूतली| पनियालापंचायत मुख्यालय के अटल सेवा केन्द्र पर गुरुवार को सरपंच रवीन्द्र मीणा की अध्यक्षता में सीएलजी की मीटिंग हुई। इसमें पुलिस एसएचओ विजेन्द्र सिंह ने कहा कि अपने आसपास के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। आजकल ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग अनजान व्यक्ति को किराए पर मकान दे देते हैं। ऐसे लोगों के बारे में वे सूचना रखते हुए किराएदार का जरूर सत्यापन करवाने के लिए पुलिस को इत्तला करे। इस मौके पर रतनलाल शर्मा, सचिव अशोक सिंह, पंच ओनाड, महावीर, श्रीराम, देशराज, रामशरण रावत, पिंटू जांगिड, सुरेन्द्र शर्मा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
शिक्षाके बिना विकास अधूरा : वर्मा
मनोहरपुर| कस्बेके बिशनगढ़ रोड पर राजकीय बीआर अंबेडकर छात्रावास में भाजपा के राष्ट्रीय कार्याकारिणी सदस्य गणपत वर्मा के मुख्य आतिथ्य, मुस्लिम कायमखानी समाज के प्रदेशाध्यक्ष सरदार खान चौहान की अध्यक्षता, अधीक्षक महेंद्र पिंगोलिया विराटनगर छात्रावास के अधीक्षक गिरीराज प्रसाद माथुर, संतोष माधाणी के विशिष्ट आतिथ्य में कक्षा 12 वीं के छात्रों का विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित हुअा। इस मौके पर वर्मा ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव हैं। उन्होंने कडी मेहनत करके क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्ष्ा से ही नए आयाम स्थापित किए जा सकते है। सरदार खान चौहान ने कहा कि प्रतिभाओं का सहयोग करने से ही उनका विकास होता हैं। उन्हाेने में राज्य मेरिट में आने वाले बच्चे को 11 हजार रुपए देने की घोषणा की। वहीं मिठाईयों के लिए 1100 रुपए नकद भेंट किए। इस मौके पर सुरेश कुमावत, कृष्ण वर्मा, अजीज लोहानी, कवि कमल शर्मा, रामधन कुलदीप, रामजीलाल छीपा सहित कई छात्र लोग मौजूद थे।
लैपटॉपगार्गी पुरस्कार वितरण आज
जालसू| कस्बेके राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को कक्षा 8, 10 12 में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र छात्राअों को लैपटाॅप देकर सम्मानित किया जाएगा तथा सरकारी गैर सरकारी विद्यालय में कक्षा 10 12 में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को गार्गी पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रधानाचार्य सीताराम गोयल ने बताया कि वितरण समारोह विद्यालय में दोपहर सवा 12 बजे होगा। वितरण समारोह में भाजपा प्रदेश के पूर्व महामंत्री सतीश पूनिया, जालसू प्रधान बदाम वर्मा, उपप्रधान अचरज कंवर, राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालय सेवा चयन सदस्य विनोद यादव, सरपंच मीरा देवी भी उपस्थित होंगे।
प्रतिभावान5 विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए
फुलेरा|ग्रामतेज्या का बास राजकीय माध्यमिक विद्यालय में डी-वर्मिंग डे पर सभी छात्र-छात्राओं को एलबैंडाजोल की टेबलेट खिलाई गई। साथ ही, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य पर आयोजित परीक्षा में प्रथम स्थान पर रहे छात्र-छात्राओं को 150-150 रुपए की राशि दी गई। साथ ही, सत्र 2014-015 में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सरपंच पिंकी देवी चौधरी पंचायत समिति सदस्य सुमन सैनी की उपस्थिति में 5 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को जिसमें बन्शीलाल, सुनिल, रिंकू, किरण, पूजा चौधरी को लैपटॉप दिए गए।