यू टर्न लेते समय भिड़ी रोडवेज बस
कोटपूतली| जयपुरदिल्ली हाइवे पर बीडीएम अस्पताल के सामने यू टर्न ले रही रोडवेज बस ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में बस में सवार छह मुसाफिर घायल हो गए, जिन्हें बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार सीकर डिपो की रोडवेज बस मुख्य चौराहे पर आने के लिए बीडीएम अस्पताल के सामने से यू टर्न ले रही थी इसी दौरान फ्लाईओवर के ढलान में तेज गति से आता हुआ एक ट्रक रोडवेज बस में जा घुसा। इससे बस में बैठी आधा दर्जन सवारियों के चोटें आईं। इस दौरान इस लेन पर कुछ देरी के लिए जाम भी लग गया। घायलों में मुंडावर निवासी शिवप्रकाश आर्य की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया, जबकि शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
कोटपूतली. जयपुरदिल्ली हाइवे पर फ्लाईओवर के ढलान पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस ट्रक।