लूट का फरार आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर
कोटपूतली| पनियालापुलिस थाने से संतरी को धक्का देकर एक ट्रक लूट का आरोपी हवालात से 6 फरवरी को फरार हो गया था। उसे गिरफ्तार करने के लिए पनियाला पुलिस रात दिन जुटी हुई थी। टीम ने गुरुवार शांम को तावडू कस्बे से गिरफ्तार किया। थाने में दर्ज ट्रक लूट के मामले में 6 फरवरी शनिवार को आरोपी नूंह मेवात निवासी वसीम मेव पुत्र इकबाल मेव को किशनगढ़ जेल से प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।