अवैध बजरी से भरी तीन ट्राॅलियां जब्त
कोटपूतली| पुलिसने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुरुवार को अवैध बजरी से भरे तीन ट्रैक्टर ट्राॅली जब्त कर तीनों के चालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रात: अवैध खनन कर बजरी से भर कर रहे तीन ट्रैक्टर ट्राॅलियों को जब्त कर उनके चालक सुंदरपुरा निवासी पूरण राम गुर्जर, अशोक गुर्जर सरूंड निवासी राजेश गुर्जर को गिरफ्तार कर खान विभाग को सूचना दी। इस पर सहायक खनि अभियंता ने तीनो के खिलाफ अवैध बजरी खनन करने के मामले दर्ज कराए।