पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

60 बंधुआ श्रमिकों को छुड़ाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामराजनौता के समीप ढाणी नाक्या संतोषी माता मंदिर के समीप चौधरी ब्रिक्स कंपनी के मालिक के 29 नाबालिग सहित 60 मजदूरों को बंधक बनाए जाने की सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराते हुए अपने अधीन सुरक्षा में लेकर भट्टा मालिक को तलब करते हुए मजदूरों मालिक की सहमति के बाद मामला शांत हुआ। बुधवार शाम को राजनोता ईंट भट्टा मालिक संजय चौहान के 60 मजदूरों को बंधक बनाए जाने की सूचना भट्टा मजदूर एसोसिएशन ने जयपुर कलेक्टर को की। एसडीएम गोपालसिंह शेखावत ने बुधवार रात्रि को ही सभी मजदूर परिवारों को मुक्त कराते हुए रात भर पुलिस सुरक्षा में नगरपालिका के रैन बसेरे में ठहराया।

गुरुवार सुबह संजय चौहान को तलब किया गया। साथ ही मजदूरो को परिवार सहित एसडीएम कार्यालय लाकर उनके बयान लिए गए। प्रशिक्षु आईएएस भारती दीक्षित तहसीलदार विश्वामित्र मीणा ने सभी प्रभावित मजदूरों के बयान लेते हुए ईंट भट्टा मालिक के बयान भी लिए। दोनों पक्षों में गुरुवार सांयकाल सहमति बनने पर सभी मजदूराे को उनका मेहनताना सामान दिलाते हुए उन्हें पुलिस सुरक्षा में उनके गांव के लिए रवाना कर दिया। भट्टा मजदूर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह निडर ने कलेक्टर को भेजी शिकायत में लिखा था कि उत्तरप्रदेश के बांदा निवासी मजदूर रामबाबू, बाबादीन, रामकृपाल, महेश, चुन्नू, रामनरेश, रामभजन, लल्लू, अजय, दिलीप, संदीप, रनजीत, रामप्रताप, संजय, लवकुश, रामलखन अपने बीवी बच्चों के साथ राजनोता के चौहान ब्रिक्स कंपनी पर मजदूरी करते हैं। इन्हे पिछले दिनों से ना तो मेहनताना दिया जा रहा है। और भट्टा मालिक अपने साथियों के साथ उन्हें मारपीट कर बंधक बना लिया। इस संबंध में एसडीएम गोपालसिंह शेखावत का कहना है कि सभी मजदूरो को उनकी पगार दिलाकर मालिक के बीच राजीनामा करा दिया है।

दोजुआरी हिरासत में

कोटपूतली| पुलिसने चौकी गोरधनपुरा पुलिया के पास से जुआ खेलते हुए दो लोगो को गिरफ्तार कर उनके पास नकदी जब्त की। हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह ने बताया कि चौकी गोरधनपुरा पुलिया के पास जुआ खेलते गोरधनपुरा निवासी ओमप्रकाश पुत्र सोहन लाल यादव जगतसिंह पुत्र यशवीर सिंह जाट को गिरफ्तार िकया।

कोटपूतली. बंधुआबनाने की सूचना पर एसडीएम कार्यालय पर आए मजदूर अपने परिवार बच्चों के साथ।

खबरें और भी हैं...