ट्रक लूट का फरार आरोपी गिरफ्तार, दो दिन का रिमांड
कोटपूतली| पनियालापुलिस थाने से संतरी को धक्का देकर एक ट्रक लूट का आरोपी हवालात से 6 फरवरी को फरार हो गया था। उसे गिरफ्तार करने के लिए पनियाला पुलिस रात दिन जुटी हुई थी। एसएचओ विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे टीम ने गुरुवार शांम को तावडू कस्बे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि थाने में दर्ज एक ट्रक लूट के मामले में 6 फरवरी शनिवार को आरोपी नूंह मेवात निवासी वसीम मेव पुत्र इकबाल मेव को किशनगढ़ जेल से प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। आरोपी ने 14 जून 2015 को केशवाना पुलिया के पास से एक ट्रक लूट लिया था। पुलिस ने उसे थाने में हवालात में बंद कर रखा था। शनिवार देर रात्रि को आरोपी ने संतरी विरेन्द्र कुमार से शौच जाने की बात कहकर हवालात को खुलवाया तथा संतरी को धक्का देकर फरार हो गया था। मामले की सूचना मिलते ही आला पुलिस अधिकारियों ने थाने का अवलोकन करते हुए अनेक जगह अलग-अलग टीम भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
दोजुआरी हिरासत में
कोटपूतली| पुलिसने चौकी गोरधनपुरा पुलिया के पास से जुआ खेलते हुए दो लोगो को गिरफ्तार कर उनके पास नकदी जब्त की। हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह ने बताया कि चौकी गोरधनपुरा पुलिया के पास जुआ खेलते गोरधनपुरा निवासी ओमप्रकाश पुत्र सोहन लाल यादव जगतसिंह पुत्र यशवीर सिंह जाट को गिरफ्तार िकया।