पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली फाल्ट से मिलेगा छुटकारा

बिजली फाल्ट से मिलेगा छुटकारा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुरा. बिजलीनिगम के अधिकारियों से चर्चा करते केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री कर्नल राज्यवर्धनसिंह राठौड़।

भास्कर न्यूज | शाहपुरा/ कोटपूतली

ग्रामीणक्षेत्र में अब बिजली फाल्ट जैसी समस्याओं का अब शीघ्र निस्तारण हो सकेगा। इसके लिए बिजली फाल्ट सुधार टीम का गठन किया गया।

यह टीम जयपुर ग्रामीण के नगरपालिका क्षेत्र शाहपुरा, कोटपूतली, रेनवाल में कार्य करेगी। इसके अलावा टीम चौमू, चाकसू, बगरू में बिजली फाल्ट की समस्याओं का निस्तारण कर जनता को राहत प्रदान करेगी। पीडित लोगों को इसके लिए पहले ग्राहक सेवा केंद्र पर अपनी शिकायत दर्ज करवानी होगी।

इसके लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री एवं सांसद जयपुर ग्रामीण कर्नल राज्यवर्धनसिंह राठौड़ ने ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्रसिंह से चर्चा कर समस्या से अवगत कराया। इस पर ऊर्जा मंत्री ने मामले को लेकर बिजली फाल्ट सुधार टीम का गठन किया है।

कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ द्वारा सासंद आपके द्वार के अन्तर्गत अपने ससंदीय क्षेत्र जयपुर ग्रामीण का दौरा किया गया। इसमें लोगों ने बिजली से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। इसमें बिजली से जुडी प्रमुख समस्या यह सामने आई कि बिजली लाइनों में फाल्ट की शिकायत करने पर भी कार्रवाई होने में बहुत अधिक समय लगता है जिससे उन्होंने कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। राठौड़़ ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेकर इस पर कार्रवाई प्रारम्भ करते हुए ऊर्जा मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह से चर्चा की। इसके बाद विभाग के सीएमडी भास्कर सावन्त, जयपुर डिस्काॅम के अधीक्षण अभियन्ता आर.एन. कुमावत, अधीक्षण अभियन्ता आर.ए.सिंह कसाणा से केंद्रीय राज्यमंत्री राठौड़ ने निरन्तरण संपर्क कर समस्याओं के समाधान पर चर्चा कर कोई हल निकालने की बात की। इस पर जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में बिजली लाइनों में फाॅल्ट को ठीक करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। जिसका नाम फाॅल्ट सुधार टीम रखा गया है।

दर्जकरवानी होगी शिकायत

टीमका प्रमुख कार्य बिजली लाईनों में फाॅल्ट का पता लगाकर उसे ठीक करना है। फाॅल्ट ठीक करवाने के लिए सर्वप्रथम शिकायतकर्ता को ग्राहक सेवा केन्द्र के 18001806507 नम्बर पर फोन के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवानी होगी। इसके बाद टीम शिकायत के आधार पर तुरन्त अपने वाहन से संबंधित क्षेत्र में जाकर समस्या का समाधान करेगी।

पहलेचलाया था वाट्स एप नंबर

राज्यमंत्रीकर्नल राठौड़ ने ग्रामीण क्षेत्रों से बिजली निगम की एलटी लाइन एवं 11 केवी लाइन से जुड़ी, ढीले तार, खम्बों के मध्य की ज्यादा दूरियां, खराब ट्रांसफार्मर आदि जैसी समस्याएं के समाधान के लिए नवंबर 2015 में व्हाट्सअप नंबर 7231071130 जारी किया था। इस पर लोगों से सम्बन्धित समस्या का विवरण फोटो आमंत्रित किए गए थे, जिस पर दर्ज कराई गई काफी समस्याओं का बिजली निगम के अधिकारियों ने निस्तारण भी किया था।

ताकिजनता को नहीं लगाने पड़े चक्कर

पहलेव्हाट्सअप और फेसबुक पर समस्या आमंत्रित करने की इस पहल को जनता ने सहज स्वीकारा और सैंकड़ो लोगों ने फोटो सहित समस्याएं भिजवाई। सुखद पहलू यह रहा कि समस्या का समाधान होने पर आम जनता ने काफी राहत महसूस की। अब लोगों को फाल्ट जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए बिजली फाॅल्ट सुधार टीम का गठन किया गया है। जो शीघ्र ही अपना कार्य शुरु कर देगी। ऐसी पहल आगे भी की जाती रहेगी, ताकि ग्रामीण जनता को अधिकारियों अथवा विभाग के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़े। कर्नल राज्यवर्धनसिंह राठौड़, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री जयपुर ग्रामीण सांसद।

खबरें और भी हैं...