नवनिर्वाचित सरपंचों ने किया पदभार ग्रहण
खटकड़| रिहाणापंचायत मुख्यालय में राजीव गांधी सूचना केंद्र में बुधवार को विधिवत रूप से गणेशजी महाराज मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर नवनिर्वाचित सरपंच भवानीशंकर मीणा ने पदभार ग्रहण किया। गौरतलब है कि रिहाणा पंचायत में भवानीशंकर मीणा ने लगातार चौथी बार सरपंच का चुनाव जीतकर बूंदी जिले में रिकॉर्ड कायम किया है। पंचायत क्षेत्र में सरपंच मीणा को विकास पुरुष के रूप में जाना जाता है।
सरपंच मीणा ने बताया कि चाैथे कार्यकाल में बगली गांव में पेयजल फ्लोराइड पानी की समस्या निराकरण को लेकर लिफ्ट योजना से पेयजल उपलब्ध करवाना, रिहाणा, गोगपुरा, छावनीबोरदा में टंकी निर्माण, रिहाणा देलुंदा गांव में सैकंडरी विद्यालयों को सीनियर सैकंडरी में क्रमोन्नत करवाना, स्वास्थ्य केंद्र, भवन रहित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भवन निर्माण को प्राथमिकता से करवाया जाएगा। स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन को आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान लाडकंवर कहार, भीमराज जागिड, रामकेदार गुर्जर, रामराज मीणा, जुगराज मीणा, नंदप्रकाश मीणा (वार्डपंच) जोधराज हर्षल, रामदेव मीणा, सीताराम गुर्जर, चौथमल गुर्जर सहित कई लोग मौजूद थे। उधर, बूंदी पंचायत समिति के अंतिम छोर पर ख्यावदा पंचायत क्षेत्र में बसे हनुतिया गांव में बुधवार को ग्रामवासियों की ओर से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि ख्यावदा सरपंच विमला डोई, पंसस महेंद्र डोई, मायजा सरपंच रामेश्वर मीणा, ख्यावदा उपसरपंच ममता कंवर, मायजा उपसरपंच रोहित गुर्जर, पूर्व जीएसएस चेयरमैन रामेश्वर धाभाई, बालापुरा पूर्व उपसरपंच पनालाल धाभाई, रिहाणा, मायजा पंचायत के वार्ड पंच हनुमान गुर्जर का गर्म जोशी से माल्यार्पण कर साफा बंधवाकर महिला जनप्रतिनिधियों को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। पंसस पूर्व सरपंच महेंद्र डोई ने बताया कि अंतिम छोर के गांव हनुतिया जयस्थल के बीच बहने वाली कुरेल नदी पर पुलिया निर्माण को लेकर पूरे प्रयास किए जाएंगे। हनुतिया गांव में पेयजल के लिए पानी की टंकी पूर्व में निर्मित पाइंट से विद्यालय तक इंटरलॉकिंग खरंजे के दोनों ओर नाली निर्माण को प्राथमिकता से करवाएं।
बूंदीका गोठड़ा. रोनीणपंचायत पर नवनिर्वाचित सरपंच कैलाशचंद गुर्जर, उपसरपंच रामभरोस सैनी सहित आठ वार्डपंचों ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर वार्ड पंच रामस्वरूप किराड़, कालूलाल गुर्जर, कालूराम मीणा, बच्ची रैगर, नंदू चौपदार, आदि मौजूद थे।
कापरेन.रोटेदापंचायत पर नवनिर्वाचित सरपंच वृदंा नंदवाना ने बुधवार को कार्यभर ग्रहण किया। इस अवसर पर सरपंच पति प्रदीप नंदवाना, पूर्व सरपंच पं. चौथमल शर्मा, पूर्व उपसरपंच रामप्रताप गुर्जर, पूर्व सरपंच पति राकेश बागड़ी, सचिव चिरंजीलाल, सहायक सचिव आरिफ हुसैन, वार्डपंच छीतरलाल जांगिड़, बिरधीलाल मेहरा, हनुमान कुशवाह, गायत्री नंदवाना, सुब्राती ताजक, निर्मला बागडी आदि मौजूद थे।
बांसीसरपंच ने संभाला पद
बांसी.मरांपंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच हंसराज धाकड़ ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पंचायत सचिव राजेंद्र बैरागी सहित वार्डपंच ग्रामीण मौजूद थे।
नैनवां.कोलाहेडापंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच शकुंतला मीणा ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान सरपंच को उनके निवास से बैंडबाजे के साथ पंचायत पहुंचाया। इस अवसर पंसस सोना मीणा, उपसरपंच हरिराम मीणा, वार्डपंच सहण सरपंच शिवप्रसाद विजय आदि शामिल थे।
बसोली.खेरखटापंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच नंद भंवर सिंह उपसरपंच महावीर को पूर्व सरपंच कैलाश कंवर सचिव लोकेश गुप्ता को पदभार ग्रहण करवाया। उधर, ठीकरदा में नवनिर्वाचित सरपंच रामराज भील उपसरपंच जमना शंकर सैनी को सचिव राजेश शर्मा पूर्व सरपंच प्रेम बाई ने पदभार सौंपा। इस दौरान पूर्व सरपंच रामकिशन सैनी, देवीनाथ सिंह, हीरालाल सैनी, तुलसीराम सहित वार्डपंच मौजूद थे।
झालीजी का बराना. फौलाईपंचायत में गुरुवार को नवनिर्वाचित सरपंच अनीता मेघवाल ने मय कोरम के बीच पदभार ग्रहण किया। पंसस सत्यनारायण गौतम जो निवर्तमान सरपंच होने से नवनिर्वाचित सरपंच को पदभार सौंपा। इस दौरान सचिव दिनेश मारू ग्रामीण मौजूद थे।
केशवरायपाटन.भीयापंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच सुगनाबाई मीणा, गुड़ली पंचायत सरपंच कुलवंतसिंह मान लेसरदा सरपंच महेश नागर ने पंचायत भवनों में आयोजित किए गए समारोह में अपना-अपना पदभार ग्रहण कर लिया। भीया पंचायत में आयोजित समारोह में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री बाबूसिंह जादौन, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जिपस धनराज गुर्जर, सहकारी अध्यक्ष भैरु लाल मीणा, गोपाल नागर, ओमप्रकाश मीणा आदि ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। लेसरदा पंचायत में सरपंच महेश नागर ने कहा कि पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। समारोह में उपसरपंच रामलीला मीणा, कृषि उपज मंडी सदस्य रामपाल नागर, भगवान गुप्ता, सचिव रामप्रसाद बैरागी आदि उपस्थित थे।
दबलाना.जिलाप्रमुख सोनिया गुर्जर ने दबलाना के नवनिर्वाचित सरपंच इंद्रजीत वर्मा को पदभार ग्रहण करवाया। इस अवसर पर सचिव रामलक्ष्मण पांचाल, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, सतीश गुर्जर, अनिल गुर्जर, उपप्रधान राजेंद्रसिंह हाड़ा, उपसरपंच सहित पंच सुरेंद्र गौतम, पारस पाइया आदि मौजूद थे। उधर, भवानीपुरा में निवर्तमान सरपंच पवन कंवर ने नवनिर्वाचित सरपंच कुलदीप सिंह चौहान को पदभार सौंपा। इस दौरान सचिव शिवप्रकाश, उप प्रधान राजेंद्रसिंह हाड़ा, नाहरसिंह, भंवर नागर, कौशल शर्मा सहित उपसरपंच पंच मौजूद थे।
करवर.आंतरदापंचायत मुख्यालय पर गुरुवार को नवनिर्वाचित सरपंच विजय कंवर ने पूजा-अर्चना कर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सचिव ज्ञानीराम मीणा, पंसस बुद्धिप्रकाश प्रजापत, निवर्तमान सरपंच जय नारायणी बाई, उपसरपंच श्योजीलाल, वार्ड पंच राजू लाल, बीरबल, जमनाबाई, फूली बाई, जय बाई आदि मौजूद थे। कैथूदा में भी नवनिर्वाचित सरपंच राममूर्ति बाई बैरवा ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच किशकंधाबाई, जिपस लालचंद चंदेल, कन्हैयालाल आदि मौजूद थे।
सुवांसा.चितावापंचायत पर नवनिर्वाचित सरपंच प्रियंका मीणा ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सरपंच मीणा ने पंचायत में चहुंमुखी विकास की बात कही। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच कस्तूरी मीणा, सचिव भोलाशंकर गौतम, उपजिला प्रमुख सत्येंद्र मीणा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चौथमल मीणा, के पाटन उपप्रधान अमृतलाल गुर्जर, पूर्व प्रधान के पाटन वीरेंद्रसिंह हाड़ा आदि मौजूद थे।
कापरेन.बलकासापंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच दुर्गाशंकर गोचर ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख सोनिया गुर्जर, उपप्रधान अमृतलाल गुर्जर, सरपंच पूर्व जिला प्रमुख महावीर मीणा, राकेश बोयत, सतीश गुर्जर, उपजिला प्रमुख सत्येंद्र मीणा, पूर्व प्रधान संतोष मेघवाल, अम्बरीश व्यास, पूर्व चेयरमैन गोबरी लाल धाबाई, मंडी उपाध्यक्ष अशोक मीणा, पूर्व पंसस धनराज मीणा, मोडूलाल गुर्जर आदि शामिल थे।