पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुचामन सिटी में रोडवेज बस स्टैंड चाहिए शहरवासियों को पार्क की भी मिले सौगात

कुचामन सिटी में रोडवेज बस स्टैंड चाहिए शहरवासियों को पार्क की भी मिले सौगात

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | कुचामन सिटी

जिलेमें अलग पहचान रखने वाले कुचामन की शहर की सरकार दो दिन बाद अपना पहला बजट पेश करने जा रही है। राज्य सरकार द्वारा पंचायतराज के बाद शहरी निकायों में भी शिक्षा की अनिवार्यता के बाद वर्तमान बोर्ड में शिक्षित और युवा पार्षद चुनकर आए हैं। ऐसे में लाजिमी है कि पालिका के नए बोर्ड के इस पहले बजट को लेकर शहर की वाशिंदों को अच्छी खासी उम्मीदें भी होंगी। दैनिक भास्कर ने शहर के बजट से पूर्व लोगों से रायशुमारी कर उनकी उम्मीदों और शहर की आवश्यकताओं की जानकारी ली, यहां के लोगों की सबसे प्रमुख उम्मीद रोडवेज बस स्टैंड के शिफ्टिंग को लेकर सामने आई। हालांकि शहर में समस्याएं बेशुमार है और पालिका बोर्ड को इन पर विशेष ध्यान देकर बजट में प्रावधान करना चाहिए। कई लोगों ने सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने पर बल दिया है तो वहीं सब्जी मंडी शिफ्टिंग, लावारिस पशुओं के लिए कांजी हाऊस, नए पार्क, सामुदायिक भवन निर्माण की आवश्यकता भी जताई है।

^ सामुदायिक भवन के निर्माण पर भी ध्यान दें। पालिका द्वारा सामुदायिक विवाह स्थल विकसित करना चाहिए। श्रीदेवीदीक्षित, सामाजिक कार्यकर्ता

^सब्जी मंडी के बिगड़ते स्वरूप पर भी ध्यान देने की जरूरत है। मंडी को शहर के विभिन्न वार्डों में विभक्त करना चाहिए। -संतोष कुमावत, गृहिणी

4. पार्क भी है जरूरी: कनोईपार्क ही एकमात्र ऐसा स्थान है जहां हरियाली में यहां के लोग दो पल सुकून से बिता सकते हैं। लेकिन विकास की परिकल्पना साकार करने के लिए शहर में नए पार्क विकसित करने पर भी बजट में प्रावधान होना चाहिए।

6. गंदे पानी का निकास जरूरी : ऐसेकई इलाके हैं जहां व्यापक जल भराव से स्थानीय वाशिंदों को सड़क जाम और धरने जैसे कदम भी उठाने पड़े हैं। बजट में इस पर ध्यान देकर सर्वे कराकर गंदे पानी की समुचित निकासी पर ध्यान देना होगा।

5. सड़कों पर हिचकोलों से मिले मुक्ति : शहरके विभिन्न मोहल्लों कॉलोनियों में सड़कों पर गड्ढों के कारण सफर मुश्किल है। बजट में इस बार सड़कों के निर्माण के प्रावधान के साथ ही सड़कों की गुणवत्ता बढ़ाने पर भी ध्यान देना चाहिए।

3. पार्किंग स्थल हो विकसित: सेटबैकएरिया के अभाव में शहर में पार्किंग स्थलों का अभाव है। पूर्व में बड़े कॉम्पलेक्स बिना पार्किंग बन चुके हैं। अब पालिका को बाजारों के नजदीक पेड पार्किंग स्थल विकसित करने होंगे, इससे पालिका की आय भी बढ़ेगी।

2. सफाई व्यवस्था में हो सुधार: शहरका आकार बढ़ने के साथ ही सफाई व्यवस्था में भी व्यापक सुधार होना जरूरी है। अंदरूनी हिस्सों के अलावा कई कॉलोनियों में नियमित सफाई नहीं हो पाती है। इसके लिए सफाईकर्मियों की भर्ती होनी जरूरी है।

1. नया रोडवेज बस स्टैंड निर्माण: रोडवेजबस स्टैंड का प्लान गत कार्यकाल में बनकर तैयार हो चुका था। गत बैठक में इसे पालिका द्वारा डवलप किए जाने का प्रस्ताव भी लिया गया। लेकिन बस स्टैंड निर्माण के लिए बजट में इसे विशेष प्रस्ताव में रखना चाहिए।

7. विरासत की सार-संभाल: प्राचीनदरवाजों, मंदिरों, हवेलियों और ऐसी ही अन्य विरासतें देखरेख के अभाव में धूल धूसरित हो रही है। ऐसे स्थानों के जीर्णोद्धार सार-संभाल के लिए भी बजट में कुछ प्रावधान होना जरूरी है।

बजट में इन समस्याओं पर भी करना चाहिए गौर

पॉलीथीनप्रयोग प्रतिबंधित कर जुर्माना लगाएं।

नई कॉलोनियों में पानी-सड़क-रोशनी की हो व्यवस्था।

कचरा फैलाने वालों पर लगे जुर्माना।

प्रमुख सड़कों पर डिवाइडरों का सौंदर्यीकरण कार्य की पुनर्समीक्षा हो।

होर्डिंग पोस्टर-बैनर के लिए स्थान चिह्नित किए जाने चाहिए।

कॉलोनियों में घरों के ऊपर से गुजरने वाली बिजली लाइनों की शिफ्टिंग हो।

प्रमुख सड़कों-चौराहों पर संकेतक बोर्ड लगने चाहिए।

बाजारों को लावारिस पशुओं से निजात मिले।

कचरे का सही तरीके से निस्तारण हो ताकि नमक उद्यमियों को मिले राहत।

^शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार किए जाने की जरूरत है। धार्मिक स्थलों के आस-पास भी गंदगी का आलम रहता है, सफाई व्यवस्था में सुधार जरूरी है। तारादेवीकड़वा, गृहिणी

^सार्वजनिक स्थलों कॉलोनियों में सामुदायिक शौचालय सुविधाएं विकसित हों, ताकि शहर पूर्ण रूप से ओडीएफ बने। गुलाबकिरोड़ीवाल, भवन निर्माण ठेकेदार

^ शिक्षानगरी है तो यूथ हॉस्टल की स्थापना हो। युवाओं के लिए खेलकूद की सुविधाओं को विकसित किया जाना चाहिए। नीतिसेन, स्टूडेंट

^लावारिस पशुओं के लिए पुख्ता इंतजाम जरूरी है। शहर में व्यापारी आमजन इस समस्या से बेहद परेशान हैं। दीपकडालुका, व्यापारी

^ शहर के बाजारों में पार्किंग सुविधाएं भी विकसित की जानी चाहिए। इससे नगर पालिका को आय तो होगी ही, कुचामन सिटी यातायात व्यवस्था भी सुधरेगी। राजेशझाला, कोचिंग संचालक

खबरें और भी हैं...