- Hindi News
- National
- कुचामन सिटी| मारवाड़महाविद्यालय में रेनबो वार्षिक चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन
कुचामन सिटी| मारवाड़महाविद्यालय में रेनबो वार्षिक चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन
कुचामन सिटी| मारवाड़महाविद्यालय में रेनबो वार्षिक चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष हरीश कुमावत थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञानाराम रणवां ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में गोविंद शेषमा, प्रकाश राठी मौजूद थे। महाविद्यालय के निदेशक सुल्तान सिंह थालोड़ ने बताया कि प्रदर्शनी में महाविद्यालय के चित्रकार कोशर टाक, फरजाना भाटी, कोमल कांसोटिया, मनीषा कुमावत, कोमल राठौड़, गीता राठौड़, मनीषा कंवर, कलसुम भाटी, शमीम भाटी, रुखसार भाटी, रामनिवास मेघवाल, रिंकू वैष्णव, प्रियंका मुरावतिया द्वारा बनाए गई करीब 350 भावात्मक कलाकृतियां प्रदर्शित की गई है। संस्थान अध्यक्ष बनवारीलाल पचार ने बताया कि मारवाड़ महाविद्यालय चित्रकला विषय में जिले का एक मात्र पीजी कॉलेज है। सचिव सुनील बिजारणियां ने बताया कि अतिथियों ने प्रदर्शित कलाकृतियों की प्रशंसा की। सीताराम कुमावत ने भी विचार रखे। इस मौके पर पूजा पारीक, कल्पना शर्मा, लविका छीपा, सीमा शर्मा, नरेन्द्र डूडी, महेन्द्र थालोड़, कमल कुमार, योगेश वर्मा मौजूद थे।
शुरू हुई रेनबो चित्रकला प्रदर्शनी