कुचामन सिटी| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की कुचामन इकाई की ओर
कुचामन सिटी| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की कुचामन इकाई की ओर से वेलेंटाइन दिवस अनूठे अंदाज में मनाया गया। परिषद कार्यकर्ताओं ने रविवार को वेलेंटाइन दिवस के मौके पर शहर में स्वच्छता सर्वे कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इकाई अध्यक्ष कमलकिशोर शर्मा ने बताया कि पाश्चात्य संस्कृति की चकाचौंध में युवा पथभ्रष्ट हो रहे हैं जो कि हमारी संस्कृति के लिए घातक है। उन्होंने बताया कि इसी सोच के तहत नगर मंत्री महावीर सिंह चांपावत कार्यकर्ताओं के साथ शहर के वार्ड 17 20 में सर्वे किया गया। इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों को खुले में शौच से नुकसान के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। इस मौके पर मनजीत मेहरा, गोविंद पूनियां, विनोद चोयल, प्रकाश चौधरी, राकेश मेघवाल, जितेन्द्र कुमावत, घनश्याम कुमावत, केशव कुमावत, दीपेश, मंथन, विक्की जांगिड़, गोविंद सोनी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विद्यार्थी परिषद ने दी स्वच्छता की सीख