पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेना भर्ती रैलियों में चुने 18 गए होनहारों का सम्मान

सेना भर्ती रैलियों में चुने 18 गए होनहारों का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करन्यूज. कुचामन सिटी

बीआरखोखर मेमोरियल कोचिंग सेंटर में शनिवार को सेना भर्ती रैलियों में चयनित विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी प्रतिभा की सराहना की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश प्रसाद खोखर ने की एवं मुख्य अतिथि भाजपा के युवा नेता ज्ञानाराम रणवां थे। सेना भर्ती रैली में चयनित रामस्वरूप सारण, कैलाश डूडी, सुभाषचंद्र, महेन्द्र भांभू, रूपाराम, दर्शन, राजूराम, प्रदीप, रामलाल धाकड़, विजय सिंह, धर्मसिंह, विकास यादव, शहनाज खान, अरविंद कुमार, योगेश कुमार, धर्मपाल सिंह, सत्यनारायण, सुभाषचंद का माला पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया गया। इस दौरान संस्था निदेशक मदनलाल चौधरी, दानाराम राठी, परसाराम राठी, हेमाराम घोटिया, भंवरसिंह खीचड़, गोपाललाल जड़ावटा, मुकेश कुकणा, नेमीचंद खोखर, हुकमाराम, सूबेदार दशरथ सिंह, दीपाराम चौधरी, सुखराम, रूपाराम भींचर, प्रेमसुख गोदारा, गोविंद, देवेंद्र पाल सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने होनहारों को चयन पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कुचामन सिटी. सेनाभर्ती रैली में चयनित विद्यार्थियों का सम्मान करते अतिथि।