पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैगोर प्रशिक्षण संस्थान का परिणाम शत प्रतिशत रहा

टैगोर प्रशिक्षण संस्थान का परिणाम शत प्रतिशत रहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामन सिटी. टैगोरशिक्षण संस्थान समूह द्वारा संचालित श्री टैगोर प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के इलेक्ट्रीशियन प्रथम बेच का परिणाम शत प्रतिशत रहा। संस्थान की प्रधानाचार्य सरिता राठौड़ ने बताया कि परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा एवं सभी प्रशिक्षणार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। राठौड़ ने बताया कि संस्थान के मनोहर लाल विश्नोई ने प्रथम स्थान, भवानी सिंह पालावत ने द्वितीय स्थान एवं अजय टॉक कैलाश चंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। परिणाम शत प्रतिशत रहने पर संस्थान की ओर से सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।