पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चालीसवें पर ताजिये का जुलूस निकाला

चालीसवें पर ताजिये का जुलूस निकाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामन सिटी. इमामहसन हुसैन की शहादत की याद में शनिवार को चालीसवें पर ताजिये का जुलूस निकाला गया। मुस्लिम यंग सोसायटी के तत्वावधान में जुलूस दोपहर 12 बजे छीपा मोहल्ला इमाम चौक से शुरू हुआ। जुलूस शहर के घाटी कुआं, गाजीजी का मोहल्ला, हौद का दरवाजा, गुलजारपुरा चौक, सीकर रोड होते हुए व्यापारी मोहल्ला, भांवता रोड, सीकर बसस्टैंड, नया शहर होते हुए कर्बला शरीफ पहुंचा। यहां परंपरा के अनुसार ताजिये को सैराब किया गया। जुलूस के दौरान मातमी धुनों पर युवक द्वारा ढोल ताशे बजाते चल रहे थे।

मकराना.कर्बलाके मैदान में इस्लाम के खातिर शहीद हुए पैगंबर मोहम्मद मुस्तफा के नवासे इमाम हसन-हुसैन के 40वें की न्याज शनिवार को दिलवाई गई। सुबह मुस्लिम महिलाओं ने अपने घरों में खीर-पूड़ी बनाई। उस पर फातिहाख्वानी कराई गई। फातिहा के बाद पुरुषों एवं महिलाओं ने खीर-पूड़ी खाई और मन्नतें मांगी। इसके बाद छोटे बच्चों को बैठाकर खीर-पूड़ी सामूहिक रूप से खिलाई गई। यह दौर शहर के मुस्लिम परिवारों में दिन भर जारी रहा।