जश्ने ईद मिलादुन्नबी आज
कुचामन सिटी. मदरसाइस्लामिया सोसायटी द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा कार्यक्रम रविवार शाम को छीपा मोहल्ला स्थित इमाम चौक में आयोजन किया जाएगा। सोसायटी के सदर हाजी मुनीर व्यापारी ने बताया कि जलसे में मुंबई से साहब निगरान सुन्नी दावते इस्लामिक सैयद मोहम्मद सादिक नात खां शकील अशरफी सूरत भाग लेंगे। जलसा रात 9 बजे से शुरू होगा।