पिकअप की चपेट में घायल
मौलासर. दाउदसरगांव में शनिवार देर शाम एक युवक पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया इसे मौलासर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के पश्चात रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार दाउदसर में जीलिया निवासी रतनाराम वनबागरिया मुख्य रास्ते पर जाते वक्त एक पिकअप की चपेट में आने से घायल हो गया। पुलिस को सूचना मिली तो 108 सेवा के जरिए मौलासर चिकित्सालय इलाज के लिए लाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति देखते हुए कुचामन रेफर कर दिया। हैड कांस्टेबल रघुराज सिंह ने बताया कि किसी भी पक्ष ने थाने में मामला दर्ज नहीं करवाया है।