पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 128 रोगी लाभान्वित

शिविर में 128 रोगी लाभान्वित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामन सिटी| लायंसक्लब एवं नेहा ईएनटी हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में दर्पण खालड़का की पुण्य स्मृति में नाक, कान, गला रोग शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ सोहनलाल खालड़का ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। क्लब अध्यक्ष राम काबरा ने बताया की रामजीवन काबरा रोग निदान केंद्र में आयोजित शिविर में 128 रोगियों की जांच कर परामर्श दिया गया। शिविर में सभी रोगियों को दवाइयां निशुल्क दी गई। इस अवसर पर अशोक काला, सुभाष मदान, चेतन खालड़का, श्यामसुन्दर मंत्री, नटवरलाल रामचन्द्रका, नरेश जैन, कमल कुमार पहाडिय़ा, महेन्द्र लाटा, रौनक अग्रवाल, आरपी मालपानी, गिरधर गोपाल मोर, पवन जैन, अश्विनी खालड़का, विपुल रामचन्द्रका सहित आदि उपस्थित रहे।