शांति भंग के आरोप में चार गिरफ्तार
शांति भंग के आरोप में चार गिरफ्तार
कुचामन सिटी | पुलिसने बुधवार को शांति भंग के आरोप में चार जनों को गिरफ्तार किया। हैड कांस्टेबल फैज मोहम्मद ने बताया कि मुख्य बस स्टैंड पर रशीद पुत्र दीन मोहम्मद कुरैशी, शाकिर पुत्र इस्माइल, अकरम पुत्र मुन्ना गौरी ने मुख्य बस स्टैंड पर अपना सामान सड़क पर बिखेर रखा था। पुलिस ने सामान समेटने को कहा तो वे आना कानी करने लगे। पुलिस ने तीनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। कड़वा का बासड़ा निवासी लक्ष्मण राम पुत्र कुंभाराम मेघवाल राहगीरों के साथ गाली गलौच कर शांति भंग कर रहा था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। चारों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।