पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भागवत कथा के तीसरे दिन नृसिंह अवतार का किया वर्णन

भागवत कथा के तीसरे दिन नृसिंह अवतार का किया वर्णन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राममें चल रही भागवत कथा के तीसरे दिन बुधवार को पंडित जयगोपाल शास्त्री ने भगवान नृसिंह अवतार का प्रसंग सुनाया। शास्त्री ने बताया कि पूर्व काल में दैत्य राज पुत्र महाबली हिरण्यकश्यप ने ब्रह्माजी के वर से गर्व युक्त होकर संपूर्ण त्रिलोकी को अपने वश में कर लिया। भक्त प्रहलाद एक दिन अपने गुरु के साथ पिता के पास गए। उस समय पिता मद्यपान कर रहे थे। तब अपने चरणों में झुके हुए अपने पुत्र प्रहलाद को गोद में उठाया। प्रहलाद ने अपने पिता से हरि का नाम लेने को कहा तो दैत्य राज ने उसे गोद से उठाकर दूर फेंक दिया। उसे मारने के अनेक प्रयास किए। एक दिन भक्त प्रहलाद अपने सह पाठियों के साथ हरि का नाम ले रहा था। उसकी आवाज दैत्यराज के कानों में पहुंची तब दैत्यराज ने आकर कहा कि तेरा हरि कहां है तो प्रहलाद ने कहा कि मेरा हरि तो कण-कण में विद्यमान है। दैत्यराज ने कहा कि इस पत्थर नुमा खंभे में हरि कहां हैं, तभी भगवान प्रहलाद की लाज रखने के लिए उस खंभे में से निकल कर भगवान ने नृसिंह अवतार लिया ओर दैत्यराज का वध कर दिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की झांकियों सहित भजन प्रस्तुत किए गए। कथा में गुरुवार को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

अग्रसेनमहोत्सव का आगाज आज से

कुचामनसिटी| अग्रवालसमाज समिति के तत्वाधान में अग्रसेन जी महाराज जयंती के उपलक्ष में गुरुवार से अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज होगा। अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष कमल कुमार खोखरिया ने बताया की महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को सुबह आठ बजे ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा।

इसके पश्चात दोपहर 2 बजे महिला वर्ग म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता, साढ़े चार बजे से कक्षा चार से छह के विद्यार्थियों के लिए ब्लाइन्ड गेम प्रतियोगिता, रात्री सवा आठ बजे संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन होगा। समाज समिति के सचिव चंद्रशेखर रामचन्द्रका ने बताया की शुक्रवार को दोपहर दो बजे महिला वर्ग के लिए वन मिनट गेम शो, शाम चार बजे बालक वर्ग कक्षा सात से दस के लिए लोंग जम्प प्रतियोगिता, शाम साढ़े छह बजे युवक वर्ग के लिए अर्जुन की आंख प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसी तरह शनिवार को दोपहर तीन बजे युवती वर्ग के लिए दिमाग दौड़ाओ प्रतियोगिता, शाम पांच बजे चित्रकला प्रतियोगिता कक्षा सात से दस के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसी तरह 21 सितंबर को सुबह 9 बजे कक्षा एक से तीन के लिए क