किशोरी को किया दस्तयाब
किशोरी को किया दस्तयाब
परबतसर| ग्रामकालेटड़ा से अपह्त किशोरी को पीलवा पुलिस ने दूसरे ही दिन दस्तयाब कर लिया। इस बालिका को न्यायालय पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे परिजनों को सौंपा गया। पीलवा थानाधिकारी प्रेमसिंह नाथावत ने बताया कि कालेटड़ा निवासी एक व्यक्ति ने 17 वर्षीय पुत्री का अपहरण करके ले जाने का मामला बनवारी दिनेश बावरी निवासी सथाना के विरूद्व दर्ज कराया था। पुलिस ने किशोरी को पीलवा में उसकी बुआ के घर से दस्तयाब किया है। बयानों में बताया कि उसकी मां ने डांटा जिससे नाराज होकर वह बुआ के पास चली गई। पुलिस ने बुधवार को एसीजेएम कोर्ट में पेश किया जहां से उसे माता पिता को सौंप दिया है।
खेतमें काम करते किसान की मृत्यु
दयालपुरा| सुदरासनके निकट अहीरों का बास में किसान रामलाल यादव (45) की खेत पर काम करते हुए हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार रामलाल बुधवार दोपहर खेत पर कार्य कर रहा था। इस दौरान हृदय गति रुकने से वह जमीन पर गिर गया। आस पास में रहने वाले सीताराम, मंगलाराम हीराराम सहित अन्य लोग उसे निजी वाहन से लोसल ले गए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
शांतिभंग के दो मामलों में पांच गिरफ्तार
रिड़| पीलवापुलिस ने बुधवार को शांति भंग दो अलग-अलग मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार टापरवाड़ा निवासी कैलाश पुत्र शंकरराम चौकीदार हड़मान पुत्र भंवराराम चौकीदार टापरवाड़ा-भकरी सड़क मार्ग पर खेत में नुकसान करने को लेकर आपस में गाली-गलौच मारपीट कर रहे थे। समझाईश करने के बाद भी नहीं मानने पर दोनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। रिड़ निवासी प्रमोद हरिजन लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज कराने को लेकर थाने आया। पीछे से रिड़ निवासी नेमीचंद प्रकाश हरिजन ने थाने में आकर प्रमोद के साथ गाली-गलौच मारपीट शुरू कर दी। पुलिस द्वारा बीच-बचाव समझाईश करने के बाद भी नहीं मानने पर तीनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया।
चितावा| लाम्बा रामपुरा में आपस में झगड़ रहे चार जनों को पुलिस ने शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार भंवरलाल, नेमाराम पुत्र रामपाल मेघवाल शायरराम पुत्र छोटूराम, चैनाराम पुत्र मोहनराम मेघवाल आपस में झगड़ रहे थे। चारों को पुलिस ने शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
दुष्कर्मपीडि़ता का कराया