आदर्श ग्राम योजना की बैठक आज
कुचामन सिटी. सांसदआदर्श ग्राम योजना को लेकर ब्लॉक स्तरीय एक बैठक पंचायत समिति सभागार में सोमवार को आयोजित की जाएगी। कार्यवाहक विकास अधिकारी ने बताया कि पंचायत समिति सभागार मंे होने वाली इस बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीएल मीणा अधिकारियों के साथ बैठकर सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चिह्नित ग्राम चावंडिया के विकास मैप को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।