निशुल्क शिविर में 125 रोगियों की जांच
शिविर में 150 रोगी लाभान्वित
कुचामन सिटी. महावीरइंटरनेशनल, गुलाबचंद गौड़ नेहा ईएनटी हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आयोजित हुए निशुल्क नाक, कान, गला रोग जांच शिविर में 125 रोगियों की जांच की गई।
शहर के पलटन गेट स्थित जैन स्कूल में आयोजित शिविर में डा. दीपक भारद्वाज ने सहयोगियों के साथ गले की एंडोस्कोपी की जांच, ओडियो मीटरी जांच, नाक, कान, गले की जांच करते हुए चिकित्सकीय परामर्श दिया। महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष सुभाष पहाड़िया ने बताया कि शिविर में 125 रोगियों को पंजीकृत किया। उनमें से 109 मरीजों की निशुल्क जांच कर दवा वितरण किया गया। वहीं होम्योपेथिक चिकित्सा विभाग जयपुर की ओर से आयोजित निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में डा. मोहन सिंह शेखावत, डॉ. राजेन्द्र आचार्य जयपुर, डॉ हुक्म सिंह किरडोलिया शिविर में चिकित्सकीय सेवाएं दी। शिविर में 72 रोगियों की जांच कर दवा वितरण किया गया। इस अवसर पर विजयकुमार, प्रवीण कुमार, देवेन्द्र पहाडिय़ा, नंदकिशोर टेलर, दोलराम किलका, महेश जोशी, कमल मंडावाला, प्रदीप गंगवाल, प्रदीप काला, अशोक अजमेरा, ओमप्रकाश सैन, सहित कई कार्यकर्ताओं ने शिविर में सेवाएं दी।