- Hindi News
- स्वाइन फ्लू के बाद मिला डेंगू का संदिग्ध रोगी
स्वाइन फ्लू के बाद मिला डेंगू का संदिग्ध रोगी
शहरके गुलजारपुरा में शनिवार को स्वाइन फ्लू का रोगी मिलने के बाद रविवार को डेंगू का एक रोगी मिला है। संदिग्ध डेंगू रोगी को जयपुर रैफर किया गया हैं। शहर के आथूणा दरवाजा स्थित उपासरों की गली निवासी आदित्य पारासर को परिजन राजकीय चिकित्सालय लेकर पंहुचे जिस पर चिकित्सक डा. चैनाराम ने उसकी जांच की। जांच के बाद लिए गए रक्त नमूने मे आदित्य के प्लेटलेट्स काफी कम मिली। उसे तुरंत जयपुर रैफर किया है। रोगी के प्लेटलेट्स मे कमी को देखते हुए उसे डेंगू का संदिग्ध मरीज माना जा रहा है जिसकी चिकित्सा विभाग ने अधिकारिक पुष्टि नहीं की हैं।
मेडिकलटीम कुचामन पहुंची, स्वाइन फ्लू रोगी के परिजनों का स्वास्थ्य जांचा
रोगीके मिलने की सूचना मिलते ही रविवार को जिला मुख्यालय से एक मेडिकल टीम कुचामन पहंुच गई मेडिकल टीम ने गुलजारपुरा क्षेत्र का सर्वे कर स्वाइन फ्लू रोगी के परिजनों के भी स्वास्थ्य की जांच की। शाकिर हुसैन, स्थानीय चिकित्सक डॉ. चैनाराम एवं डॉ. ईशांक देवड़ा ने टेमी फ्लू की खुराक दी गई। गौरतलब हैं कि गुलजार पुरा निवासी मोहम्मद सलीम पुत्र उमरद्दीन राव के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी और उसके बाद मरीज को जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां मरीज का उपचार जारी हैं।