40 लीटर हथकड़ी शराब सहित दो गिरफ्तार
कुचामन सिटी. पुलिसने रविवार को 40 लीटर हथकड़ी शराब ले जाते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सुरेश सोनी ने बताया कि दो युवकों के बाइक पर हथकड़ी शराब ले जाने की सूचना पर एएसआई राकेश मीणा ने पुलिस कांस्टेबल शंभुसिंह, गोपाललाल, मुनीर, फारूक और शंकरलाल के साथ नाकाबंदी कर पल्सर पर सवार दो युवकों को रोका। पुलिस ने उनसे करीब 40 लीटर हथकड़ी शराब बरामद कर ली। आरोपी उचेरिया निवासी पुखराज पुत्र राधाकिशन बावरी और इंदोखा निवासी महावीर पुत्र प्रभुराम बावरी मौके से भागने लगे। पुलिस ने दोनों आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।