पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आलनियावास का वृद्ध अजमेर में भर्ती

आलनियावास का वृद्ध अजमेर में भर्ती

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आलनियावास का वृद्ध अजमेर में भर्ती

आलनियावास| कोडियामोड के दीपाराम चौधरी (51) को 5 फरवरी सर्दी जुकाम की शिकायत होने पर अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया। 8 फरवरी को जांच रिपोर्ट में उसे स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई। दीपा राम के पॉजिटिव मिलने के बाद ब्लॉक सीएमएचओ प्रभु सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार मेडिकल टीम कोडिया पहुंची तो दीपा राम के घर में से मोनिका (18), भावना (13) महेन्द्र सिंह चौधरी (49) को ओसाल्टमीर नामक टेबलेट देकर सावधानियां बरतने की सलाह दी खांसी के दो मरीज शुगनी देवी प|ी अमरचंद चौधरी कमला देवी प|ी दीपाराम चौधरी को प्राथमिक उपचार दिया गया। अजमेर के जेएलएन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती दीपाराम की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

यहांहुए मेडिकल टीमों के सर्वे

कुचामन सिटी | कार्यवाहकपीएमओ डाॅ. शकील राव ने बताया कि विभाग की एक टीम ने सुरेन्द्र नगर और बड़लों की ढाणी क्षेत्र का सर्वे किया। यहां संदिग्ध स्वाइन फ्लू रोगी सामने आए थे। टीम ने यहां सर्दी, जुकाम और खांसी से ग्रसित मरीजों की जांच की और उपचार दिया। देवली प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से डाॅ. धनराज चौधरी के नेतृत्व में चिकित्साकर्मियों के दल ने खारड़ा, देवली में सर्वे कर संदिग्धों के नमूने लिए उपचार दिया। आलनियावास आयुर्वेद औषधालय के वैध जगमोहन मिश्रा ने कस्बे में करीब 25 सौ लोगों को काढा पिला कर स्वाइन फ्लू से बचाव के उपाय बताए। बुधवार को स्कूलों में काढा पिलाया जाएगा।

फ्लूसे 6 रोगी मरने के बाद भी नहीं उड़ी प्रशासन की नींद

डीडवाना| डीडवानाक्षेत्र में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। चिकित्सा विभाग सर्वे कर खानापूर्ती के साथ प्रतिदिन रिपोर्ट भेज रहा है और आमजन इस गंभीर रोग को लेकर चिंतित नजर रहे हैं। अस्पताल में रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इनमें खांसी, सर्दी जुकाम बुखार के रोगी ही ज्यादा है। 6 मौतें होने के बाद भी जिला कलेक्टर अन्य अधिकारियों ने अभी तक क्षेत्र का दौरा नहीं किया। डीडवाना की सफाई व्यवस्था पिछले कई दिनों से बिगड़ी हुई है। अनेक गलियों में, मुख्य बाजार एवं सार्वजनिक स्थानों पर जगह-जगह कुड़ा-करकट के ढेर लगे हैं। इधर उधर गंदा पानी ठहरा है।