पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हथियारबंद युवकों ने व्यापारी पर किया हमला

हथियारबंद युवकों ने व्यापारी पर किया हमला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके एक व्यापारी का अपहरण करने ओर जान से मारने की नीयत से आठ दस युवकों उसकी दुकान पर लाठी और सरियों से हमला कर दिया। गुस्साए लोगों ने आरोपियों पर ही धावा बोल दिया और सभी मौके से जान बचाकर भागने लगे। एक जने को भीड़ ने मौके पर ही पकड़ कर पीट दिया। पुलिस ने उसे राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। लोगों में भय का माहौल है। कुचामन क्षेत्र में गत कुछ माह से लगातार गोलीबारी, जानलेवा हमलों के मामले सामने रहे हैं, लेकिन पुलिस द्वारा आरोपियों पर सख्ती नहीं बरती जा रही।

जानकारी के अनुसार शहर के शाहजी का बगीचा में स्थित नारायण ड्रीम बिल्डर्स एंड डवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड पर नारायण अग्रवाल और दो तीन अन्य लोग बैठे थे, कि शाम करीब सवा सात बजे सात आठ युवक एक बिना नंबर की पल्सर गाड़ी और कैम्पर में सवार होकर आए और आते ही युवकों ने दुकानें मे बैठे नारायण अग्रवाल पर हमला बोल दिया और दुकान मे तोड़ फोड़ शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से बाजार मे सनसनी फैल गई।

कुचामन सिटी. हमलावरों ने दुकान में की तोड़ फोड़ एवं इनसेट में मौके पर पड़ी बाइक।