पुलिया से टकराई कार, एक की मौत
मेगाहाईवे नारायणपुरा पुलिया से सोमवार रात को कार के नीचे गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही एक अन्य घायल हो गया। थानाधिकारी सुरेश सोनी ने बताया कि कार में सवार होकर मकराना निवासी अशोक सिंह पुत्र मानसिंह और गोविंद पुत्र राधेश्याम सोनी कुचामन से मकराना जा रहे थे। नारायणपुरा पुलिया पर अचानक संतुलन बिगड़ जाने से कार दीवार तोड़ती हुई नीचे गिर गई। जिससे गोविंद सोनी की मौत हो गई। वही गंभीर रूप से घायल अशोक सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया।