बाइकों की भिड़ंत में एक मरा
कुचामन सिटी| डीडवानारोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भंवरलाल पुत्र किशनाराम जाट निवासी भदलिया डीडवाना रोड पर जा रहा था कि सामने से रही एक अन्य बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दुर्घटना में भंवरलाल को गंभीर चोटें आईं। उसे राजकीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर किया लेकिन भंवरलाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।