पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रमेश बुगालिया का स्वागत

रमेश बुगालिया का स्वागत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंबेराजनैतिक दौर से गुजर कर उपजिला प्रमुख तक पद तक पहुंचे रमेश बुगालिया का क्षेत्र में कई जगहों पर स्वागत किया गया। बुगालिया इससे पहले कुचामन कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष, कालवा सरपंच वर्तमान में सहकारी समिति के अध्यक्ष रहे चुके हैं। इनके पिता परमाराम बुगालिया भी कालवा के सरपंच रह चुके हैं। वर्तमान में छोटे भाई की बहू कमला कालवा सरपंच हैं। उप जिला प्रमुख पद पर पहुंचे बुगालिया का राणी गांव, मनानी, मनाना, कालवा, बोरावड़ में विजयी जुलूस के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान बुगालिया ने संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। यह जीत जनता की जीत है। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।