पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदू सम्मेलन पर बैठक में चर्चा

हिंदू सम्मेलन पर बैठक में चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वहिंदू परिषद कार्यकारिणी की एक बैठक शीतला माता मंदिर में जिलाध्यक्ष रामनिवास तोषणीवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला मंत्री प्रेम बोहरा ने बताया कि 10 जनवरी को डीडवाना में होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन का स्थान कुचामन सिटी में तय किया गया है। इसके मुख्य अतिथि विहिप के राष्ट्रीय महामंत्री जीवेश्वर मिश्र होंगे।

सम्मेलन में डीडवाना, लाडनूं, परबतसर, नांवा, मकराना की तहसीलों के करीब दस हजार कार्यकर्त्ता भाग लेंगे। सम्मेलन में जिलेभर से साधु संत, राष्ट्रीय कार्यकारिणी प्रांत के पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक में बजरंग दल के तहसील अध्यक्ष दिनेश स्वामी, विहिप के नगर अध्यक्ष परमेश्वर सोनगरा, राजू सोनी, जीतू बागड़ा, अशोक राणा, गोविंद शर्मा, चंद्रप्रकाश, रामअवतार आचार्य, गिरिराज भट्ट, रवि स्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।