पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेढ़ साल बाद मिला पानी

डेढ़ साल बाद मिला पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामनसिटी. पिछलेलंबे समय से पेयजल समस्या से जूझ रही अनेकांत कॉलोनी के लोगों के घरों में शुक्रवार से जलापूर्ति शुरू हो गई। विधायक विजयसिंह चौधरी ने अहिंसा सर्किल के पास जल डिस्ट्रीब्यूटर लाइन का वाल्व खोलकर शुभारंभ किया। क्षेत्रवासियों ने विधायक का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। विधायक चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार पानी, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं सभी को मुहैया कराने के लिए संकल्पित है। जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। एक्सईएन अनिल जैन ने बताया अनेकांत कॉलोनी में जल सप्लाई के लिए करीब डेढ़ वर्ष पूर्व लाईन डाली गई थी। ईओ सुनील चौधरी ने रोड लाइट शुरू करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जेईएन जयनारायण मेहरा, जगन्नाथ भार्गव, शेख अल्ला बक्श, भवानीसिंह, भानुप्रकाश, बेगाराम कूंकणा, मूलसिंह, लक्ष्मण शर्मा, भागचंद, नंदू सोनी सहित कई लोग उपस्थित थे।

कुचामन सिटी. जलापूर्तिका शुभारंभ करते विधायक विजयसिंह चौधरी।