प्रबोधक संघ की बैठक
कुचामन सिटी| अखिलराजस्थान प्रबोधक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को कनोई पार्क में हुई। शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्याम लाल कुमावत ने 27 सितंबर को मकराना में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। संघ के प्रवक्ता रामगोपाल वैष्णव ने बताया की बैठक में सीपीएफ एवं एम आई संबंधी दस्तावेजों पर वार्ता की गई तथा एसआई बॉण्ड का वितरण किया गया तथा एसआई बॉण्ड में गलतियों का सुधार करवाने के लिए वापस कार्यालय में भेजा गया।