जिला स्तरीय शैक्षणिक सम्मेलन जायल में
जायल | राजस्थानशिक्षक संघ शेखावत की बैठक रविवार को शिव मंदिर परिसर में उपशाखा अध्यक्ष नेमाराम जाखड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 25 26 सितंबर को शैक्षिक सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर उपशाखा मंत्री की अध्यक्षता में कमेटियों का गठन किया गया तथा जिला स्तरीय शैक्षणिक सम्मेलन में जिले से शिक्षकों आमंत्रित का निर्णय लिया गया। बैठक में स्थायीकरण समानीकरण के मुद्दे को उठाने पर निर्णय लिया गया। बैठक में परमाराम सांगवा, मुनीर गौरी, बाबूलाल शर्मा, राजेन्द्र बांगड़ा आदि उपस्थित थे।
कुचामनसिटी| राजकीयमंगलीदेवी उच्च प्राथमिक विद्यालय में रविवार को राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की बैठक जिला मंत्री प्रेमसिंह चौधरी की अध्यक्षता में हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष भागीरथराम महला ने विद्यालय एकीकरण आदेश नए सिरे नियमानुसार जारी करने पर राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया और इसे संगठन की जीत बताई। बैठक में तहसील संरक्षक सत्यनारायण प्रधान ने शेष रहे जीपीएफ एसआई खातों सीपीएफ को ऑन लाइन करवाने, बकाया एसीपी प्रकरणों का निस्तारण करने की मांग उठाई। बैठक में राजेन्द्र मेहरा, छोटू महला, ईश्वर डबरिया, सुनिल माथुर, रतन लाल स्वामी, हरिसिंह गुर्जर, रामेश्वर भुगासरा, भंवर माहिच सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे।