पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो हादसों में तीन घायल

दो हादसों में तीन घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौलासर। कस्बेमें रविवार को कुचामन रोड डाबड़ा रोड पर अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन जने घायल हो गए। इसमें से दो जनों की गंभीर हालत होने पर उन्हें रेफर किया गया। मौलासर थाने के एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर निमोद की और से रहे महावीर पुत्र मोतीराम दूधवाल कुचामन रोड स्थित एक ऑटो एजेन्सी के पास लादडिय़ा रोड की ओर जा रही पिकअप से टक्करा गया। उसके पैर की हड्डी टूटकर गई। उसी समय पुलिस को सूचना मिली कि डाबड़ा रोड पर एक ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दाउदसर निवासी अमजद पुत्र उम्मेद खां आरिफ पुत्र सरदार खां घायल हो गए। पुलिस ने सभी को 108 एंबुलेंस से राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद मोतीराम आरिफ को रेफर किया गया अमजद को भर्ती कर लिया।