कुचामन सिटी| स्वाइनफ्लू की रोकथाम के लिए रविवार को महावीर इंटरनेशनल की ओर से विभिन्न स्थानों पर स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया।
संस्था अध्यक्ष सुभाष पहाडिय़ा ने बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सालय के डा सुधाकर, विद्येश्वर दत्त के निर्देशन में जेडी जैन इंग्लिश मीडियम स्कूल, अहिंसा सर्किल, कनोई पार्क, बस स्टैंड, विनायक काम्पलेक्स के बाहर करीब 6500 लोगों को काढ़ा पिलाया गया।
इस अवसर पर सुभाष पंड्या, सुरेश गौड़, प्रदीप गंगवाल, देवेन्द्र पहाडिय़ा, नरेश जैन, जयकुमार जैन, विजय, प्रवीण, अजीत पहाडिय़ा, नंदकिशोर प्रधान, नंदकिशोर टेलर, मनोजकुमार गौड़, नरेन्द्र, आकाश पहाडिय़ा, प्रदीप काला, कमल, सुरेश मंड वाला, राधेश्याम, जुगलकिशोर खेड़ीवाल, लक्ष्मण
सोनी, संजय, शिव भगवान मंड वाला, प्रदीप बज, तेज कुमार बडज़ात्या आदि ने सेवाएं दी।
खींवसर| राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय आकला में सोमवार को स्वाइन फ्लू का काढ़ा ग्रामीणों को पिलाया जाएगा। चिकित्सक गोपीकिशन शर्मा ने बताया कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू के असर को देखते हुए खींवसर क्षेत्र के आकला में सोमवार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक ग्रामीणों को काढ़ा पिलाया जाएगा।