पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सम्मेलन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

सम्मेलन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामन सिटी। पारीक समाज की ओर से 15 फरवरी को आयोजित होने वाले तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को पारीक समाज भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया।

पारीक समाज अध्यक्ष शंकर लाल व्यास ने बताया कि विवाह सम्मेलन को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

पारीक समाज सचिव बजरंग पारीक ने बताया कि गणपति पूजन के बाद पीले चावल तैयार किए गए है और बुधवार को गणेश डूंगरी मन्दिर में समाजबंधु विघ्नहर्ता के दरबार में सफल आयोजन की कामना करेंगे।

बैठक में चंपालाल पाण्डिया, कमल कुमार पुरोहित, भंवरलाल पारीक लोसल, गोपाल पारीक, कैलाश पारीक सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे।